अजमेर में एक युवती ने अपनी सहेली को अपने प्रेमी का दम और उसकी पहुंच दिखाने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया कि घंटों पुलिसवालों को नाचना पड गया। वह भी इस भीषण गर्मी में...। बाद में जब राज खुला और पुलिस का नंबर आया तो पुलिसवालों ने बसंती के छक्के छुड़ा दिए। 

जयपुर,  शोले फिल्म की बसंती तो आपको याद ही होगी, जिसने डाकुओं से अपने प्रेमी को बचाने के लिए घंटों नाच दिखाना पडा था। खैर वो तो फिल्म थी... खत्म हो गई। लेकिन राजस्थान के अजमेर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। अजमेर में एक युवती ने अपनी सहेली को अपने प्रेमी का दम और उसकी पहुंच दिखाने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया कि घंटों पुलिसवालों को नाचना पड गया। वह भी इस भीषण गर्मी में...। बाद में जब राज खुला और पुलिस का नंबर आया तो पुलिसवालों ने बसंती के छक्के छुड़ा दिए। उसे बचाने के लिए न तो उसका ब्वायफ्रेंड आया और न ही परिवार वाले ही किसी तरह की मदद कर सके, न ही सहेलियां आडे आई। पूरा घटनाक्रम फिल्म स्टोरी की तरह है, लेकिर रियल है। राजस्थान के अजमेर जिले से यह घटना सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फातिमा से बोली बसंती...तुझे मेरे ब्वायफ्रेंड का दम देखना है क्या....
दरअसल, अजमेर जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में रहने वाली पूजा उर्फ बंसती को आदर्श नगर पुलिस ने पकडा है। बसंती ने अपनी सहेली फातिमा से अपने प्रेमी को लेकर शर्त लगाई थी। उसने बताया था कि उसका प्रेमी बहुत उंची पहुंच वाला है। वह उसके एक फोन पर कहीं से भी उसे बचाने के लिए आ जाएगा। बातों ही बातों में फातिमा और बसंती के बीच शर्त लग गई। ऐसे में बसंती ने कुछ लड़के जो उसके दोस्त थे उनको बुलाया और खुद के अपहरण होने का एक वीडियो बनाया। उसमें वे लड़के उसे खींचकर ले जाते हुए दिख रहे हैं और वह रोती हुई बचाने की गुहार लगाते हुए दिख रही है। 

वीडियो प्रेमी को भेजना था, दोस्त ने पुलिसवालों को भेज दिया डर के मारे 
यह वीडियो बसंती ने अपने एक दोस्त गणेशनाथ योगी को भेज दिया और कहा कि यह उसके प्रेमी अलबक्श को भेज दें। उसे पता भी बता दिया गया। लेकिन वीडियो देखने के बाद योगी डर गया। उसे लगा कि सच में ही बदमाशों ने बसंती को उठा लिया है। इस पर उसने यह वीडियो पुलिस को भेज दिया और कॉल भी कर दिया। लड़की के अपहरण की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिसवालों के हाथ पैर जाम हो गए। दिन दहाडे लड़की के अपहरण की सूचना पर कई थानों की पुलिस एक्टिव हो गई। एसपी तक पुलिसवालों को लीड करने में जुट गए। उनका मकसद लडकी को किसी बुरी घटना से पहले बचाने का था। 

फातिमा बोली, यह सब तो फिल्मी था.. फिल्म के हीरो को बाद में पता चला 
पुलिस ने कडी से कडी जोड़ना शुरु किया। पता चला कि आखिरी बार बसंती अपने जीजा के पास थी। जीजा को पुलिस ने दबोचा तो जीजा भी चकरा गए। उन्होनें कहा ऐसा नहीं हो सकता। यहां से तो बसंती अपनी सहेली फातिमा के पास चली गई थीं। पुलिस ने फातिमा को पकडा तो फातिमा झट से बोल गई, यह तो पूरा फिल्मी सीन है। आप कहां से आ गए। पुलिसवालों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो फातिमा ने बताया कि बसंती ने अपने ही अपहरण की कहानी रची है। वह सुरक्षित है। उसे अपने प्रेमी अलबक्श की ताकत देखनी थी। पता चला कि बेचारे अलबक्श को तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। पुलिस ने बसंती को झूठी सूचनाएं देने और पुलिस की दौड़ भाग कराने समेत अन्य आरोपों में पकड लिया है।