राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा लगभग अपने अंतिम पड़ाव में है। अब यहां यात्रा केवल 3 दिन की और बची है। आज यानि यात्रा के 15वें दिन राहुल जन सभा को संबोधित करेगे इसके चलते वे लंच के बाद यात्रा को जारी नहीं रख पाएंगे। इस जनसभा में 2 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।

अलवर (Alwar).कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 15 दिन है। यात्रा आज राजस्थान की अलवर जिले में प्रवेश कर चुकी है। इससे पहले यात्रा सबसे ज्यादा पांच दिन दौसा जिले में रही। राहुल गांधी आज केवल लंच ब्रेक तक ही चल पाएंगे। इस दौरान वह कुल 13 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद लंच ब्रेक के समय से सभा का कार्यक्रम शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का आज का लंच ब्रेक अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेरा की ढाणी में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी करेंगे जन सभा को संबोधित
इसके बाद अलवर के मालाखेड़ा ने आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दोपहर ढाई बजे से एक बड़ी सभा करने जा रहे हैं। यह सभा राजस्थान में आने के बाद तक की पहली बड़ी सभा है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग जो करने वाले हैं। इस सेवा को लेकर कांग्रेस के नेता पिछले करीब 15 दिनों से तैयारियों में और भीड़ जुटाने के लिए लगे हुए थे। इस भीड़ में केवल अलवर ही नहीं आपको राजस्थान के कई दूसरे जिलों के नेता और कार्यकर्ता देखने को मिलेंगे। आज सुबह से ही राजस्थान के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं को बसों और अन्य गाड़ियों के जरिए यहां लाया जा रहा है। यह सभा आज करीब 3 घंटे तक चलने वाली है। जिसे राहुल गांधी और अन्य कई कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। 

राजस्थान का एक बेरोजगार पहुंचा अपनी समस्या बताने 
वही आज सुबह यात्रा शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद ही एक बेरोजगार राहुल गांधी को अपनी समस्या बताने के लिए पहुंचा। राहुल गांधी ने बेरोजगार से करीब 1 मिनट तक की बात भी की। इसके बाद साथ चल रहे पीसीसी चीफ और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बेरोजगार की समस्या दूर करने की बात कही। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो अब यात्रा के केवल 3 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राहुल गांधी इस यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। अब इस यात्रा में प्री प्लांड के अलावा कई ऐसी हैपनिंग भी होगी जो हमें चौंका देगी। अब राहुल गांधी बिल्कुल डाउन टू अर्थ नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के सामने पाई-पाई का हिसाब देंगे अशोक गहलोत, भारत जोड़ो और राजस्थान के लिए है आज स्पेशल दिन