राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में एट्री कर चुकी है। लेकिन अलवर में आखिरी दिन बड़ा बवाल हो गया। लोगों ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसवालों की हालत गंभीर है, उन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

अलवर (राजस्थान). भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन अलवर में बवाल हो गया। यात्रा के लिए बीकानेर से आए पुलिस वालों पर अलवर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिस जगह पर हमला किया गया वहां रात में करीब 65 पुलिसकर्मी ठहरे हुए थे। देर रात हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं जिनमें से चार गंभीर बताए जा रहे हैं। अलवर पुलिस पूरी रात से छापेमारी कर रही है लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि अलवर में शाम के समय कुछ पुलिसवालों का रिक्शा चालक से विवाद हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कैसे मारपीट तक पहुंचा यह मामला
मामले की जांच कर रही एनईबी पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में आने वाले अंबेडकर नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीकानेर आए पुलिसवालों का दल ठहरा हुआ था। रात को दो पुलिसकर्मी नजदीक ही एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान वहां पर एक ऑटो चालक का एक युवक से झगड़ा हो रहा था। ऑटो चालक उसे पीट रहा था तो पुलिस वालों ने उसे बचाया।

पूरी रात से पुलिस छापेमारी कर रही है, आरोपी फरार
 पुलिस वालों ने जैसे ही उसे बचाया तो रिक्शा चालक ने पुलिसवालों को भला बुरा कहा। पुलिस वालों ने उसे डांट कर दौड़ा दिया। बाद में संभवतः उसी व्यक्ति ने चालीस पचास लोगों की मदद से सामुदायिकग भवन पर हमला बोल दिया। कई पुलिसवालों को पीटा वहां तोड़फोड़ मचा दी। कई थानों की पुलिस देर रात वहां पहुंची और बचाव किया। घायल पुलिसवालों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहां बाकि पुलिसवालों को होटलों में ठहराया गया। पूरी रात से पुलिस छापेमारी कर रही है, आरोपी फरार चल रहे हैं।