राजस्थान से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम के जख्मी हुए प्राइवेट पार्ट में टांके लगवाने आया परिवार। तब जाकर पिता की हैवानियत बाहर आई। हैरानी की बात ये कि घरवालों ने बात दबाने की कोशिश की गांव वालों ने चाइल्ड लाइन को दी जानकारी।

अलवर. राजस्थान में एक बार फिर भी तो और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी से कई दिनों तक दुष्कर्म किया। जब मासूम का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया। तो दरिंदा पिता उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गया और उसके टांके लगाए। घर वालों ने भी यह बात दबाए रखी। लेकिन जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने चाइल्डलाइन टीम को इसकी सूचना दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाइल्ड लाइन टीम ने दर्ज कराया केस
घटना के बाद चाइल्डलाइन टीम ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है। लेकिन पुलिस के अधिकारी मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। कोई अधिकारी घटना को नकारते हुए फोन स्विच ऑफ कर रहा है तो कोई खुद को इलाके से ही बाहर हो ना कह रहा है। फिलहाल नाबालिग चाइल्डलाइन टीम के पास है। जिससे लगातार काउंसलिंग की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने नाबालिग को गांव के ही किसी फर्जी डॉक्टर के पास लेकर गया। जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर टांके लगवाए गए। 

4th क्लास में पढ़ती है छात्रा,आरोपी पिता करता है मजदूरी 
अब तक की जांच में सामने आया है कि अपने ही 9 साल की मासूम बेटी के साथ रेप करने वाला दरिंदा पिता मजदूरी करने का काम करता है। जबकि मासूम महज चौथी कक्षा की स्टूडेंट है। जिसे अपने साथ होने वाले सही गलत की जानकारी भी नहीं है। हालांकि जब काउंसलिंग में नाबालिग से पूछा गया तो उसने रेट की बात कबूली है। इशारों में उसने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स के साथ कई बार हरकत हुई है। राजस्थान में हुई इस घटना से एक बार फिर यहां शर्म की स्थिति है। मामले में बाल आयोग की रिपोर्ट मांगने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में हुआ जस्टिसः कई जगह ले जाकर रेप की शिकार हुई नाबालिग को मिला न्याय, 5 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा