भाजपा ने राजस्थान और बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। राजस्थान की कमान सतीश पूनिया, जबकि बिहार की बागडोर डॉ. संजय जायसवाल को सौंपी गई है।

राजस्थान: तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए भाजपा ने राजस्थान और बिहार के अपने प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सतीश पूनिया को राजस्थान की कमान सौंपी गई है। पूनिया प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। वे आमेर से विधायक हैं। पूनिया चार बार प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वे सोशल इंजीनियरिंग के महारथी माने जाते हैं। पूनिया संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि मदनलाल सैनी के निधन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ था। ढाई महीने पहले सैनी का निधन हो गया था। पूनिया ने अन्य दावेदारों सासंद राज्यवर्धन राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को पीछे छोड़कर कुर्सी हासिल कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जायसवाल बने बिहार प्रदेश के अध्यक्ष..
पार्टी ने पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश की कमान सौंपी है। संजय भाजपा के अनुभवी नेताओं में शुमार हैं। वे 2009 से सांसद हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। ऐस में उनकी नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उल्लेखनीय हैकि जदयू और भाजपा के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है।