सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ तरह से लोग एक युवती की पिटाई कर रहे हैं।  हालांकि शुरुआती जानकारी के हिसाब से ये बायरल वीडियो बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड का बताया जा रहा है।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके दोस्त के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त को करीब 7 घंटे तक पेड़ के बांधे रखा और जमकर लाठियों से मारपीट भी की। शुक्रवार देर रात जब वीडियो वायरल हुए तो पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को डिटेन भी कर लिया है। मामला राजस्थान के आदिवासी इलाके बांसवाड़ा का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात करीब 2 बजे बजे पति-पत्नी की पहचान की गई। इसके बाद महिला के घर में मौजूद परिजनों से FIR लेकर पांच लोगों को डिटेन किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने प्रियंका गांधी से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा देखिए प्रियंका गांधी जी यही है लड़की हूं लड़ सकती हूं?

शक का है पूरा मामला
पूरा मामला शक के चलते हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसेर सास के घर गई थी। ऐसे में मौसर सांस को लगा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा है। ऐसे में उसने दोनों को ही बंधक बना लिया और महिला के पति और ससुराल वालों को भी सूचना दी। दरअसल, चंपा अपने किसी काम से 24 जुलाई को बांसवाड़ा के घाटोल कस्बे में गई थी। यहां उसकी मुलाकात पुराने दोस्त देवीलाल से हुई। देवीलाल ने ही चंपा को उसकी मौसर सास के छोड़ने की बात कही। तो चंपा उसके साथ चली गई। इसके बाद मौसेर सास के घर पर ही यह पूरा घटनाक्रम हुआ। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जब भी घटना से संबंधित तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो देर रात 2 बजे तक पुलिस ने 5 आरोपियों को डिटेन किया है।

प्रियंका गांधी ने दिया था नारा- लड़की हूं लड़ सकती हूं
बता दे कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन के तहत ही चुनाव लड़ा था।

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें- कौन हैं देश की सबसे युवा अमीर कनिका टेकडीवाल: पहले कैंसर को हराया, फिर एक आइडिया से बनाई 420 करोड़ की संपत्ति