राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालातोर इलाके में पंडाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

बाड़मेर. बालोतरा इलाके में रविवार को रामकथा सुनने के दौरान आंधी-बारिश से पंडाल गिरने से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों और लोगों से हादसे को लेकर जानकारी ली। इसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से मिले। गहलोत ने कहा- हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें, अधिकतर मौत पंडाल में करंट फैलने से हुईं।

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया, बालोतरा के जसोल गांव में एक पंडाल के नीचे रामकथा सुनने के लिए एक हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। रविवार शाम करीब 3.30 बजे आई आंधी ने तबाही मचा दी। एक चश्मदीद ने बताया, बारिश में तार टूटने से भगदड़ मच गई। कई लोग करंट की चपेट में आकर मौत के मुंह में चले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred