राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पीड़िता को नहीं तो अपने जाल में फंसाया और नहीं उसे कोई लालच दिया। जबकि आरोपी ने युवती ने भाई का एक्सीडेंट होने का हवाला देते हुए उसे अपने साथ लिया और फिर एक प्लांट पढ़ने जाएगा करीब 4 घंटे तक उसके साथ किया।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पीड़िता को नहीं तो अपने जाल में फंसाया और नहीं उसे कोई लालच दिया। जबकि आरोपी ने युवती ने भाई का एक्सीडेंट होने का हवाला देते हुए उसे अपने साथ लिया और फिर एक प्लांट पढ़ने जाएगा करीब 4 घंटे तक उसके साथ किया। जब भी चिल्लाने लगी तो उसे 2 मंजिल से नीचे फेंक दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई की खबर सुनते ही रोने लगी युवती और फिर जो हुआ वो शर्मनाक था
भीलवाड़ा निवासी युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि वह रोज की तरह बाजार में सब्जी लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान परिचित इरफान नाम का युवक वहां पर आया। जिसने युवती को कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो चुका है। जिसकी हालत गंभीर है। ऐसे में जल्दी से अपने भाई के पास चले। युवती भी इरफान के झांसे में आ गई और इसके बाद उसकी बाइक पर बैठ गई। इरफान से शहर से कुछ दूरी पर एक कोई प्लांट पर ले गया। और एक कमरे की तरफ ले जाने लगा।

बंद कमरे में 4 घंटे तक लड़की से किया रेप
जब युवती ने कमरे में ले जाने के बारे में पूछा तो इरफान ने कहा कि उसका भाई उसी कमरे में लेटा हुआ है। जैसे ही युवती कमरे में पहुंची तो इरफान ने तुरंत गेट बंद कर लिया और फिर उसके साथ करीब 4 घंटे तक हैवानियत की। लेकिन जब युवती जोर जोर से खुद के बचाव के लिए चिल्लाने लगी तो इरफान को पता चल गया है कि अब आसपास के लोग वहां आ जाएंगे। ऐसे में उसने युवती को 2 मंजिल से धक्का दे दिया और फिर खुद वहां से फरार हो गया।

पुलिस अबतक आरोपी को नहीं पकड़ पाई
वहीं घटना के बाद पुलिस से अब तक करीब 2 बार आरोपी के घर पर दबिश दे चुकी है लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अब आरोपी इरफान का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद युवती की तबियत खराब है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।