पूरा देश इस समय कोरोना के संकट से जूझ रहा है। इसी बीच राजस्थान से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत हो गई।

बीकानेर (राजस्थान). पूरा देश इस समय कोरोना के संकट से जूझ रहा है। इसी बीच राजस्थान से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से मासूमों की चली गई जान
दरअसल, दर्दनाक घटना बीकानेर जिले के जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई। जहां मासूम बच्चों की मौत खेत में लगे चारे के ढेर में दबने से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं।

माता-पिता से थोड़ी दूर बच्चों की हुई मौत
पुलिस सहायक उपनिरीक्षक पप्पूराम ने बताया कि घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता खेत में चले की फसल काट रहे थे। जबकि उनसे थोड़ी दूरी पर वह खेल रहे थे। लेकिन वह घास में दब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। जब कुछ देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो उनके घरवालों ने उनकी तालाश की जब पता चला।