बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं।

जयपुर (राजस्थान). अक्सर सोशल मीडिया पर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। बता दें कि पुलिस ने एक्ट्रेस को गुजरात के अहमदाबाद से रविवार की सुबह अरेस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांधी परिवार पर कहीं थी आपत्तिजनक बातें 
बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया, "पायल रोहतगी को आरेस्ट कर बूंदी लाया जा रहा है। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।" जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।

 कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर किया गया गिरफ्तार...
पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। 

एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- क्या देश में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं...
पायल ने अपने ट्वीट में लिखा- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के चलते है गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है? साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।