राजस्थान के बूंदी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी जोड़े से सुसाइड से पहले एक दूसरे को किस करने का वीडियो बनाया फिर फांसी के फंदे पर लटक गए। पर वो टूट गया तो दोनो ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने शादी नहीं होने की बात पर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने के लिए पहले दोनों ने फांसी का फंदा लगाया। लेकिन दोनों के वजन से फंदा टूट गया। इसके बाद दोनों ने जहर पिया और दोनों की मौत हो गई। युवक ने इसकी सूचना एंबुलेंस को भी दी। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंची। दोनों के पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। हॉस्पिटल में जाते ही युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं युवक को इलाज के लिए कोटा रैफर किया गया। लेकिन उसकी बीच रास्ते ही मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिरादरी अलग होने के कारण नहीं हुई शादी, मिला सुसाइड नोट
युवक दीपक सैनी और युवती आरती मीणा है। दोनों के बीच पिछले करीब 7 साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन अलग-अलग बिरादरी के होने के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकी। जिसके चलते दोनों ने सुसाइड करने का फैसला किया। पुलिस को इनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें दोनों ने लिखा है कि हम दोनों सुसाइड करने जा रहे हैं। हमारे ऊपर किसी का भी कोई दबाव नहीं है। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए हम दोनों मरने जा रहे हैं। हमारे परिवार को किसी से कोई लड़ाई करने की जरूरत नहीं है। हम दोनों के मरने के बाद हमारा अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर करना। और हमको एक जगह पर ही जलाना यही हम दोनों की आखिरी इच्छा है। पुलिस अधिकारियों से निवेदन है कि हमारे शव को एक जगह ही जलाया जाए। नहीं तो हमारे घर वाले लड़ाई करेंगे। हमारी शादी 11 साल पहले हो चुकी है। लेकिन इसके बाद हमारी दूसरी शादी भी हो गई। ऐसे में हमने फैसला किया है कि जी तो एक साथ नहीं सकते लेकिन मरेंगे साथ ही।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि युवती आरती मीणा कि अप्रैल 2022 में ही शादी हुई थी। जबकि युवक 5 साल पहले से ही शादीशुदा है। दोनों ही अपनी शादी से खुश नहीं थे और अपने पार्टनर को भी पसंद नहीं करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़े- 8 साल की बच्ची ने सुनाई शॉकिंग आपबीती, सुनकर चौंक गए घरवाले, फिर की मासूम के काम की तारीफ