हादसे के बाद मौके से भागा कार चालक। तेज रफ्तार कार और ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, उड़ गए कार के परखच्चे। 

दौसा(राजस्थान): एएनएच-21 पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर से कार तहसनहस हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। कार में सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शव उसमें फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना हाईवे पर मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के पास का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


तेज रफ्तार से आ रही थी कार

कार से मिले कागजात की जानकारी से पुलिस ने फरार ड्राइवर को फोन किया। ड्राइवर ने बताया कि हादसे होने से वह घबरा गया था और वहां से भाग गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक टोलबूथ पर काम करता था। वह कार से सिकंदरा से महवा जा रहा था। तेज रफ्तार से आ रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया हो ट्रेलर में जाकर घुस गई। ड्राइवर ने नियंत्रण पाने की कोशिश लेकिन तेज रफ्तार कार पर काबू न पा सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।