राजस्थान के चूरू जिले का यह मामला चौंका देगा। यहां एक महिला के पहले से दो पति है फिर भी उसने कोर्ट से तीसरे के साथ रहने के लिए लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवा लिया। उसकी कहानी सुनकर तो एक बार को अधिकारी भी हैरान हो गए थे। पढ़िए जिले चौंकाने वाला पूरा मामला।

चूरू (churu). राजस्थान के चूरू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले दो पतियों को छोड़कर अब एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए सर्टिफिकेट बनवाया है। महिला की उम्र महज 28 साल है। जिसके 10 साल की एक बेटी भी है। महिला जब कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंची। तो वहां के अधिकारी भी उसकी कहानी सुनकर चौक गए।मामला चुरू जिले के सरदारशहर इलाके के जयसंगसर का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट पहुंच बनवाया सर्टिफिकेट
यहां की रहने वाली एक महिला कृष्णा की अपनी रिश्तेदारी में रणवीर नाम के एक युवक से पिछले 5 -6 सालों से फोन पर बात हो रही थी। 5 नवंबर को कृष्णा को जैसे ही मौका मिला। उसने कहा कि वह बैंक जाकर आ रही है। लेकिन वह अपनी 10 साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी रणबीर के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने अब चूरू कोर्ट में पेश होकर लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट भी बनवा लिया।

इन वजहों से टूटी दोनो शादियां, प्रेमी के साथ रहने का लिया फैसला
कृष्णा ने बताया कि उसकी 2011 में पहली शादी सरदारशहर निवासी तेजपाल से ही हुई थी। लेकिन अनबन के चलते साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इसी बीच उसके बेटी भी हो गई । इसके बाद 2014 में महिला की दूसरी शादी झुंझुनू के रणजीत से हुई। लेकिन वह उसे रोज शराब पीकर मारपीट करता और बेटी को भी जान से मारने की धमकी देता। इन सब बातों से कृष्णा परेशान हो चुकी थी। जिसने अपने ही रिश्तेदारी में रणवीर से बातचीत करना शुरू किया। पांच से 6 सालों के बीच दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक साथ घर बसाने का सोचकर लिव-इन में रहने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक रणवीर की 2006 में शादी हुई थी। जिसका भी 2014 में तलाक हो गया था।