राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए विवादित बयान से सियासत गर्मा गई है। सीएम ने कहा- रेपिस्ट को फांसी की सजा देने के कारण बच्चियों से रेप के बाद हत्याएं बहुत बढ़ रही हैं। रेपिस्ट को लगता है लड़की गवाह बन जाएगी, इसलिए मार डालते हैं।

जयपुर. बलात्कारियों को फांसी की सजा देने वाला फैसला अब एक बार फिर मुद्दा बनते हुए दिख रहा है। क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसा विवादित बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। गहलोत ने कहा-निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद से बच्चियों के साथ रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह देश के लिए खतरनाक चलन और चिंता का विषय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेपिस्ट को लगता है लड़की गवाह बन जाएगी, इसलिए हो जाती है हत्या
दरअसल, अशोक गहलोत शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर यह बयान दिया है। उन्होने कहा-रेपिस्ट यह सोचता है कि मैंने जिसके साथ रेप किया है उस बच्ची ने अगर कोर्ट में मेरे खिलाफ बयान दे दिया तो मुझे फांसी हो जाएगी। इसलिए वह गवा को खत्म करने के लिए हत्या कर देता है।

गहलोत ने बताया क्यों बढ़ रहा है देश में क्राइम
गहलोत ने आगे कहा कहा-आज देश के समय रेप की घटनाएं बहुत बड़ा चैलेंज है, क्योंकि जो रिपोर्ट आ रही हैं वह बहुत चिंताजनक है। देश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो रहे हैं। हर तरफ तनाव और हिंसा बढ़ रही है। कहीं, बच्चियों से रेप हो रहे हैं तो कहीं हत्या कर दी जा रही है। आप देख रहे हैं कि बेरोजगारी बहुत भयंकर है। महंगाई का जमाना है। जिसके चलते असामाजिक तत्व बहुत बढ़ रहे हैं।

बीजेपी ने कहा-गहलोत के बयान के बाद प्रियंकाजी चुप हैं?'
वहीं सीएम अशोक गहलोत के इस विवादित बयान के बाद सियासत भी गर्मा गई है। भाजपा नेताओं ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने गहलोत पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा- 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया! उन्होंने कहा- निर्भया के बाद कानून सख्त होने से रेप से संबंधित हत्याएं बढ़ीं! ऐसा पहला बयान नहीं! उन्होंने यह भी कहा है कि बलात्कार के ज्यादातर मामले फर्जी हैं! उनके मंत्री ने कहा मुर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं' लेकिन प्रियंकाजी चुप हैं?'.

राजस्थान में हर साल हो रहे 2000 बच्चियों से रेप
बता दें कि राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यहां हर साल करीब 2000 बच्चियों से रेप हो रहे हैं। जनवरी 2020 से जनवरी 2022 तक नाबालिग बच्चियों से रेप के 4091 (पॉक्सो एक्ट) केस दर्ज हुए हैं। वहीं, दो साल में महिलाओं से रेप के कुल 11,368 केस दर्ज हुए हैं। वहीं इन दो साल में 26 मामले ऐसे हैं, जहां बलात्कार के बाद बच्चियों की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें-राजस्थान पहला ऐसा राज्य जहां रेप के मामलों में सिर्फ 57 दिन में मिल रहा न्याय, पहले लगते थे 118 दिन