राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार मंत्री प्रताप सिंह खाचिरियावास अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की चल रही देव दर्शन यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। मंत्री ने कहा-वसुंधरा जी यह यात्रा बीजेपी नेताओं की सद्बुद्धि के लिए कर रही हैं।

जयपुर. कांग्रेस पार्टी का नया आलाकमान चुनने के बाद आज प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पहली बार सीकर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीकर के सर्किट हाउस में वह मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि पार्टी के नेताओं की सद्बुद्धि के लिए अपनी देव दर्शन यात्रा कर रही है। खाचरियावास ने कहा कि अब क्या भाजपा तय करने वाली है कि भगवान राम किसके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्सर बयानों केचलते चर्चा में रहते हैं मंत्री खाचरियावास
आपको बता दें कि प्रताप सिंह खाचरियावास ही प्रदेश सरकार के एक ऐसे मंत्री हैं जो विरोधी पार्टी पर दिए जाने वाले बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सीकर में प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब कोई भी टकराव नहीं बचा है। झूठ की राजनीति तो केवल भाजपा के नेता ही करते हैं। सरकार भले ही किसी भी पार्टी की हो लेकिन जनता से किए अपने वादे पूरे करने चाहिए। फर्क केवल जनता यही देख ले कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल ₹70 था और आज वही ₹100 पार कर चुका है। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने 85% से ज्यादा चुनावी वादे पूरा कर चुकी है।

'बीजेपी तय करेगी अब भगवान राम किसके'
खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं को देश की जनता से कोई मतलब नहीं है वह तो आटा चावल दही छाछ पर भी जीएसटी लगा रही है। जिन्हें लोग खाते हैं या फिर मंदिर में चढ़ाते हैं। मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने अब एक नया काम शुरू कर दिया है। अब वह इसी काम में लगी हुई है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई को और उनके धर्मों के नाम पर आपस में कैसे बढ़ाया जाए। अब बीजेपी दंगा फसाद और झूठा माहौल बनाकर राजनीति करने में लगी हुई है। क्या यह बीजेपी तय करेगी कि भगवान राम किसके हैं।