राजस्थान के दौसा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 से 50 साल पुराने बरगद के पेड़ में अचानक से आग लग गई। इस घटना के बाद ग्रामीण किसी अशुभ संकेत का इशारा मान रहे है। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दौसा (dausa). हैरान करने वाली खबर राजस्थान के दौसा जिले से है। दौसा शहर में एक पेड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ करीब चालीस से पचास साल पुराना बताया गया है और पेड़ बरगद का है। कल रात तक भी यह पेड़ एक दम हरा भरा था, आग की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन आज तड़के करीब चार बजे एक किसान ने पेड़ में सबसे पहले आग देखी और उसके बाद गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। मामला दौसा जिले लवाण इलाके में स्थित बीणीवाली बालाजी रोड़ का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात को लगी अचानक आग, पूरे गांव में फैली खबर
बालाजी रोड से होते हुए ही दौसा ही नहीं राजस्थान के सबसे बड़े मंदिरों में शुमार मेंहदीपुरा बालाजी का मंदिर भी आता है। इस घटना से पूरे कस्बे और गांव में कौतूहल बना हुआ है। स्थानीय निवासी बिरधीचंद ने बताया कि कई सालों से ये पेड़ है। चूंकि बरगद का पेड़ है इसलिए कई तरह की मान्यताएं भी जुड़ी हैं। पेड़ ज्यादा विशाल नहीं था लेकिन बहुत छोड़ा भी नहीं था। हमेशा हरा भरा रहने वाला यह पेड़ आज इतनी तेली से जला कि किसी ने पैट्रोल डाला हो। दो दमकलों को दो घंटे लग गए आग काबू करने में।

पेड़ जलना बना रहस्य, ग्रामीण मान रहे अपशगुन
इस आग की घटना के बाद से गांव वाले इसे अपशगुन मान रहे हैं। पेड़ के नजदीक फिलहाल कोई नहीं जा रहा है। पेड़ में आग कैसे लग गई यह एक बड़ा रहस्य है। इस पेड़ के नजदीक न तो किसी का घर है और न ही बेहद नजदीक किसी का खेत है। आग लगने के बाद से अब डर का सा माहौल है। 

उल्लेखनीय है अगले सप्ताह राहुल गांधी भी दौसा जिले में आ रहे हैं। जिले में उनके स्वागत के लिए तैयारियां जारी है। राजस्थान में जितने दिन भी यात्रा रहेगी उसमें सबसे ज्यादा दिन की यात्रा दौसा में रहने वाली है। दौसा के बाद आसपास के जिलों में भी यात्रा का रुट रहेगा।

यह भी पढ़े- यहां शादी से पहले लड़की का मां बनना है जरूरी, वरना हो जाता है अपशगुन