जिस दौरान आज दोपहर में मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अलवर जिले के यह दो बच्चे मंजीत सिंह और मोनू गोस्वामी ट्रम्प के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। 

जयपुर/अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वे दोपहर के वक्त अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे। इसके बाद 1.05 बजे अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प का आयोजन होगा। अमेरिकी प्रिसिडेंट का वेलकम राजस्थान के मजदूर के बेटे खास अंदाज में करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों बालक ट्रम्प का ऐसे करेंगे स्वागत
जिस दौरान आज दोपहर में मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अलवर जिले के दो बच्चे मंजीत सिंह जादौन व मोनू गोस्वामी ट्रम्प के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। मंजीत जहां सारंगी बजाएंगे तो वहीं मोनू मलखम का प्रदर्शन करेंगे।

एक मजदूर का बेटा तो दूसरे के पिता हैं टीचर
बता दें कि मोनू के पिता अलवर में मजदूरी करते हैं। जबकि मंजीत सिंह के पिता साबिर राजस्थान में म्यूजिक टीचर हैं। दोनों विद्यार्थी अहमदाबाद में साबरमति गुरुकुलम में पढ़ाई करते हैं। दोनों बच्चे पिछले एक सप्ताह से अपनी प्रस्तुति की रिहर्सल कर रहे हैं।