कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाकर भेजता है। लेकिन इन जोड़ियों को अटूट रिश्ते में बांधती है कपल की सोच। यह शादी भी एक अनूठी जिद के कारण मीडिया की सुर्खियों में है।

भीलवाड़ा(राजस्थान). यहां के शाहपुरा कस्बे की एक शादी चर्चाओं का कारण बन गई है। दूल्हा पणजी(गोवा) में कस्टम इंस्पेक्टर है। ऐसा लड़का पाकर लड़की के परिजन दिल खोलकर पैसा खर्च करने को राजी थे। लेकिन लड़के ने एक शर्त रखी दी। लड़के की शर्त सुनकर लड़कीवाले हैरान रह गए। हालांकि बाद में वे कहते सुने गए कि उन्हें दामाद के रूप में बेटा मिला है। वहीं दुल्हन भी शादी से पहले ही दूल्हे पर फिदा हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सगुन में लिए सिर्फ एक रुपए...
शाहपुरा की शंकर कॉलोनी निवासी कल्याण सहाय चौपड़ा की पुत्री दीपिका का रिश्ता जयपुर के रहने वाले आदित्य के संग तय हुआ था। मंगलवार को नीमकाथाना रोड स्थित एक गार्डन में यह शादी समारोह आयोजित किया गया था। इसमें आदित्य ने सगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया। आदित्य ने कहा कि वे दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। आदित्य की दुल्हन आंतेला में टीचर है। दुल्हन ने कहा कि वो आदित्य के फैसले से बहुत खुश है।