अजमेर. राजस्थान में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाला भीषम एक्सीडेंट फिर हुआ है। जिसमें मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। 

अजमेर. राजस्थान में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाला भीषम एक्सीडेंट फिर हुआ है। जिसमें मौके पर पांच लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ यह दर्दनाक हादसा
दरअसल, भयानक हादसा अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ। स्थानीय राहगीरों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। डंपर और कार दोनों ही स्पीड में थे, अचानक उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहंचे पुलिस अफसर बालूराम चौधरी ने घायलों को अस्पताल पहंचाया और मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परजिनों को सौंपा।

डंपर छोड़ भागा आरोपी
पुलिस ने मृतको की पहचान सुरेश, मनोज कलवाणियां, संदीप पूनिया, संजय शर्मा और अमित के रुप में की। वहीं थानीधिकारी ने बताया कि डंपर चालक टक्कर मारने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। हालांकि डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।