राजस्थान में आधी रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।  महज आधे घंटे के अंतराल पर 450 किलोमीटर के दायरे में दो बार यह भूकंप के झटके आने से लोग सहम गए।

जयपुर(Rajsthan). राजस्थान में आधी रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। महज आधे घंटे के अंतराल पर 450 किलोमीटर के दायरे में दो बार यह भूकंप के झटके आने से लोग सहम गए। हांलाकि किसी तरह के नुकसान की कोइ खबर नहीं है। राजधानी जयपुर में भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। जबकि बीकानेर में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.1 रही। भूकंप का केंद्र जमीन की गहराई में करीब 10 किलोमीटर नीचे की तरफ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को इस भूकंप का एहसास तब हुआ जब खिड़की और दरवाजे हिलने लगे। राजस्थान में महज 10 महीने में ही दूसरी बार यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले राजस्थान के सीकर जिले में फरवरी महीने में भूकंप आया था। इस भूकंप का झटका इतनी तेज था कि लोग बुरी तरह से दहशत में आ गए और अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए थे। इस भूकंप के दौरान कई घरों की दीवारों में दरारें भी आई थी।

नजदीकी दूरी होती तो हो सकता था बड़ा नुकसान 
विशेषज्ञों की मानें तो दोनों बार भूकंप का दायरा तकरीबन 450 किमी था। इससे जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। यदि यह है दोनों बार नजदीकी होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जयपुर शहर से भूकंप का केंद्र 41 किलोमीटर दूर था। वही आंकड़ों की मानें तो राजस्थान में भौगोलिक परिस्थितियों में हुए बदलाव के चलते पिछले 5 सालों में कई बार भूकंप आ चुके हैं। हालांकि कई बार तीव्रता या भूकंप का केंद्र इतना ज्यादा कम होता है कि हमें पता ही नहीं चल पाता कि भूकंप आया है या नहीं।