Rajasthan Scary Viral Video : राजस्थान में एक युवक वायरल वीडियो में ऐसी शर्माक हरकत करते नजर आ रहा है कि सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इंटरनेट पर हिट और वायरल होने की चाहत में लोग कुछ भी रील्स बनाने लगते हैं। लेकिन कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं कि जरा से लाइक्स और व्यूज पाने की चाहत में सारी इंसनियत भी भूल जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। जहां एक युवक एक बच्चे के साथ जो कर रहा है वह बहुत ही घटिया हरकत है। यूजर उस युवक को गालियां दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे को भी बीयर और सिगरेट पिला रहा युवक

दरअसल, इस वीडियो में नजर आ रहा एक युवक सड़क किनारे अपनी बाइक को खड़ी कर उस पर पर बैठा नजर आ रहा है। साथ में एक तीन से चार साल का एक बच्चा दिखाई दे रहा है, जो सड़क पर खड़ा है। आरोपी ना सिर्फ खुलेआम बीयर-सिगरेट पीता है, बल्कि वो इस बच्चे को भी बीयर और सिगरेट पिलाता नजर आता है। बता दें कि यह वीडियो राजस्थान का है, क्योंकि वह जिस बाइक पर बैठा है उसका नंबर-RJ25 SS 8392 , यह नंबर राजस्थान आरटीओ के द्वारा जारी किया गया है।

घटिया हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश

आरोपी युवक की इस घटिया हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं यह घटना बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकीय जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। यूजर कमेंट्स कर रहे हैं कि इसे जेल की सजा होनी चाहिए। ताकि कोई अन्य युवक इस तरह की हरकत करने से पहले 100 बार सोचे।