रिश्तों को शर्मासार कर देने वाला ये मामला डूंगरपुर जिले में रविवार के दिन सामने आया है। जहां एक घर में मातम का महौल है, इस सबके पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसी घर का एक बेटा है। जिसकी हरकतों की वजह से पिता को मौत को गले लगाना पड़ा।

डूंगरपुर (राजस्थान). हमने कई लोगों से सुना है कि भगवान ऐसी संतान से तो बेऔलाद ही रखे। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में आया है, जहां एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता का दिल तोड़ दिया। आखिर में दुखी होकर बाप ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे की वजह से घर में छा गया मातम
दरअसल, रिश्तों को शर्मासार कर देने वाला ये मामला डूंगरपुर जिले में रविवार के दिन सामने आया है। जहां एक घर में मातम का महौल है, इस सबके पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसी घर का एक बेटा है। जिसकी हरकतों की वजह से पिता को मौत को गले लगाना पड़ा।

बेटे की हरकतों से बहुत दुखी था पिता
जानकारी के अनुसार, मृतक मोहनलाल ने दो शादियां की थी। जहां उसकी दूसरी पत्नी का बेटा रवि आए दिन अपने घर में और बाहर के लोगों से झगड़ा किया करता था। पिता के काफी समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। वो आए दिन अपनी सौतेली मां के साथ मारीपीट करता था। पड़ोसी उसकी शिकायत लेकर मृतक के पास आया करते थे। आखिर में युवक ने दुखी होकर अपने घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली