मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आ रहा है कि टीकाराम बावरी का कुछ महीनों पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। 

पाली (Rajasthan) ।  पिता ने अपने ही जिगर के टुकड़े बेटे और बेटी को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी उसी कुएं में कूदकर जान दे दी। एक साथ तीन शव कुए से बाहर निकलने पर गांव में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के कारण की पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। दिल को झकझोर करने वाली यह घटना सोजत रोड थाना क्षेत्र के बासनी ग्राम में हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
बताते हैं कि रविवार की सुबह 40 वर्षीय पिता टीकाराम बावरी ने अपने 10 वर्षीय बेटे भलाराम और 12 वर्षीय बेटी सुरता को जबरन घसीटते हुए कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पाकर सोजत डीएसपी डॉ हेमंत कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुआं जर्जर अवस्था में होने के कारण किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने जौधपुर से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू किया। डीएसपी जाखड़ तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोजत के राजकीय अस्पताल में भेज दिया। 

जांच में यह बात आ रही सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आ रहा है कि टीकाराम बावरी का कुछ महीनों पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई।