मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे धनसिंह रावत की बेटी के साथ शादी हुई है। जिसका रिसेप्शन सोमवार को बांसवाड़ा में रखा गया था। इस दौरान सारे निमय कायदों को ताक पर रख दिया गया।

बांसवाड़ा (राजस्थान). सोशल मीडिया पर राजस्थान में अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया (Minister Mahendrajeet Singh Malviya) के बेटे शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जश्न के दौरान जमकर हवाई फायरिंग की गई। आलम यह था कि अधिकतर मेहमान अपने हाथों में बंदूक लिए हुए थे। कई गेस्ट तो अपने दोनों हाथों में बंदूक थामे गोलियां दाग रहे थे। हैरानी की बात यह है कि इस वक्त मिनिस्टर साहब और कई पुलिस अफसर भी मौजूद थे, फिर भी नियमों को ताक पर रखा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व मंत्री की बेटी बनी मिनिस्टर साहब की बहू
दरअसल, मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे धनसिंह रावत की बेटी के साथ शादी हुई है। जिसका रिसेप्शन सोमवार को हाउसिंग बोर्ड स्थिति निवास पर बनाए गए पांडाल में आयोजित किया गया था। इस समारोह में काफी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। जिसका जश्न दोनों पक्षों के लोग गोलियां चलाकर मनाते हुए दिखे।

मंत्री के जश्न के चलते लोगों को 15 किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ा
बता दें कि मंत्री के बेटे के इस भव्य रिसेप्शन में काफी लंबा पंडाल लगाया गया था। सैंकड़ों की संख्या में लोग मेहमान बनकर आए हुए थे। जिला प्रशासन और पुलिस ने मंत्री जी आओ भगत में आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर रखा था। जिससे आम आदमियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज बसों को भी घुमाकर लंबे रास्ते से निकाला गया। बसों को करीब 15 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। लेकिन इससे मंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वह तो अपने बेटे की शादी में चल रहे जश्न में मस्त थे।

कौन हैं मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया
महेंद्रजीत सिंह मालवीया पिछले दिनों गहलोत सरकार के हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान ही कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें जल संसाधन जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि वह पिछली गहलोत सरकार में भी रह चुके हैं। वहीं उनका दूल्हा बना बेटा चंद्रवीर सिंह मालवीया कॉलेज के डायरेक्टर हैं।