गणपतलाल के बड़े पुत्र दिनेश की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। वहीं कार में उनकी दो बेटियों में से एक की बेटी व दूसरे का बेटा भी अपने मामा व नानी के साथ ननिहाल आ रहे थे। ये लोग घर से महज दस किलोमीटर की दूरी पर थे कि हादसा हो गया।

जालोर (Rajasthan) । ट्रक की चपेट में आने से कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों मां, नाती, नातिन और दो बेटे शामिल थे। यह हादसा सांचौर के पास रविवार सुबह हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से 10 किमी पहले हुआ हादसा
गणपतलाल सुथार के दो बेटे दिनेश कुमार (15) व भजनलाल (22) अपनी मां शांति देवी व अपनी दो बहन के बच्चों जसराज (12) वकी (5) हथिसा के साथ जोधपुर से अपने घर सांचौर आ रहे थे। सांचौर से 10 किलोमीटर पहले मीठी बेरी चितलवाना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर परावा के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई ये कहानी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। इससे कार का अगली हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा। हादसा होते ही पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। बाहर निकाले जाने तक चार की मौत हो चुकी थी। पांचवें भजनलाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। गणपतलाल सुथार सांचौर में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के नेता हैं।

तीन माह पूर्व हुई थी शादी
गणपतलाल के बड़े पुत्र दिनेश की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। वहीं कार में उनकी दो बेटियों में से एक की बेटी व दूसरे का बेटा भी अपने मामा व नानी के साथ ननिहाल आ रहे थे। ये लोग घर से महज दस किलोमीटर की दूरी पर थे कि हादसा हो गया।