राजस्थान के सीकर जिले में प्रेमिका की धोखेबाजी से आहत एक प्रेमी ने खुद को दर्दनाक मौत दे दी। 24 साल के युवक ने मरने से पहले अपनी मां को कॉल किया था। इसके बाद फेसबुक लाइव पर प्रेमिका की असलियत बयां करके गले पर उस्तरा चला दिया।

सीकर. प्रेमिका के लगातार धोखा देने से दुखी 24 साल के एक युवक ने उस्तरे से अपना गला काटकर सुसाइड कर लिया। जवाहर सिंह पेशे से ड्राइवर था। वो करीब ड़ेढ से किसी सेठ की गाड़ी लेकर मुंबई-कोलकाता गया था। जब वो वापस लौटा, तो प्रेमिका की असलियत जानकर सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। घटना गुरुवार को सांवलोदा लाडखानी गांव में हुई। मरने से पहले प्रेमी फेसबुक पर लाइव हुआ था। इसमें वो हाथ में उस्तरा लिए दिखाई दिया। प्रेमी ने फेसबुक पर प्रेमिका के धोखे की कहानी भी बयां की। जवाहर गुरुवार सुबह 11 बजे गांव लौटा था। इसके बाद सुसाइड कर ली। जवाहर सिंह के पिता मान सिंह ने फेसबुक वीडियो के आधार पर लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खूब पैसा ऐंठती थी प्रेमिका
जवाहर सिंह ने फेसबुक लाइव पर बताया कि कैसे उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी। हालांकि उसने प्रेमिका के नाम का उल्लेख नहीं किया। उसने बताया कि प्रेमिका सिर्फ प्यार का नाटक खेल रही थी। वो दूसरे लड़कों के संपर्क में भी थी। जवाहर ने कहा-'ऐसी लड़कियों को इतना ही कहूंगा कि वे झूठे प्यार का नाटक कर किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं करें।' जवाहर ने बताया कि वो 14 महीने से प्रेमिका के संपर्क में था। इस दौरान वो करीब 7 लाख रुपए उससे ऐंठ चुकी थी। प्रेमिका ने उसका ATM कार्ड अपने पास रख लिया था। कुछ पैसे प्रेमिका ने अपने पिता के खाते में भी ट्रांसफर किए।

सऊदी अरब में नौकरी कर चुका
मृतक के पिता मान सिंह ने बताया कि जवाहर 9वीं क्लास तक पढ़ा था। वो 3 बार काम के सिलसिले में सऊदी अरब जा चुका था। कुछ महीने पहले ही वापस लौटा था। इसके बाद उसने तय किया था कि वो अब यहीं रहकर किसी की गाड़ी चलाएगा। मरने से पहले उसने मां को कॉल करके उसकी लाश उठाकर ले जाने को बोला था। दो महीने बाद मृतक की दूसरी जगह शादी होने वाली थी।