बारिश राजस्थान में इस कदर कहर बरपा रही है, की लोगों का जीना मुश्किल हो गया। तबाही की ऐसी एक तस्वीर बांरा जिले से सामने आई है। जहां सुकून की नींद सोए पति-पत्नी के ऊपर मकान गिर गया, दोनों मलबे में दब गए। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बांरा (राजस्थान). बारिश राजस्थान में इस कदर कहर बरपा रही है, की लोगों का जीना मुश्किल हो गया। तबाही की ऐसी एक तस्वीर बांरा जिले से सामने आई है। जहां सुकून की नींद सोए पति-पत्नी के ऊपर मकान गिर गया, दोनों मलबे में दब गए। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ ये दर्दनाक हादसा
दरअसल, यह घटना छबड़ा कस्बे में बुधवार तड़के 5 बजे हुई। जहां समीर और उसकी पत्नी रेशमा अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान समीर के बगल में बना पक्के मकान की दीबार उनके कच्चे मकान के ऊपर आकर गिर गई। जिससे चलते कच्चा मकान ढहने यह हादास हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात से ही यहां तेज बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से दोनों मकानों की दीवारें भीग गईं और यह घटना हो गई।

बुरी तरह मलबे में दबे थे पति-पत्नी
जैसे दीवार गिरने की आवाज आई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी तरह पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल समीर को अस्पताल पहंचाया गया।