पिता ने बेटी को प्रेमी को भूलने और छोड़ने के लिए बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बस इसी बात से गु्स्सा होकर आरोपी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद थाने पहुंचा और कहा कि बेटी को मारा डाला है आप जाकर घर से लाश उठा लीजिए।

दौसा (राजस्थान). हर पिता की ख्वाहिश होती है कि वह बेटी के लिए ऐसा घर ढूढ़े की वह पूरी जिंदगी खुश रहे। लेकिन राजस्थान में एक अलग ही मामला सामने आया है, जहां एक बाप ने पहले तो धूमधाम से अपनी बेटी का विवाह कर उसे डोली में बिठाकर ससुराल विदा किया। फिर शादी के महज 19 दिन बाद उसे अपने ही हाथों से मार डाला। उसकी अभी हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और बाप ने उसे खून से लाल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और हो गई मौत
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह वारदात दौसा में गुरुवार सुबह सामने आया है। जहां शंकरलाल सैनी नाम के शख्स ने अपनी बेटी पिंकी की हत्या कर अंजाम दिया। बेटी इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसके बावजूद भी परिवार ने 16 फरवरी को जबरन की उसकी शादी कर दी। जिसके चलते वह ससुराल से शादी के तीन दिन बाद ही लौटकर मायके वापस आ गई थी।

किसी और को प्यार करती..इसलिए मिली मौत
पिंकी अपनी कालनी में रहने वाले रोशन नाम के लड़को को पंसद करती थी। जिससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी एक नहीं सुनी। वह ससुराल से आने के बाद प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद परिवार ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जहां रोशन पर जबरन भगाने का आरोप लगाया। जबकि बेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके सुरक्षा की मांग की थी और हाईकोर्ट ने पुलिस को कपल को सुरक्षा देने के आदेश भी दिए थे।

बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा पिता
वहीं तीन दिन पहले 1 मार्च को पिंकी अपने प्रेमी रोशन के घर दौसा जिले में पहुंची हुई थी। इस बात की जानकारी उसके पिता को लग गई और वह पिंकी को जबरन उठाकर साथ ले गए। घर ले जाकर बेटी को रोशन को भूलने और छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बस इसी बात से गु्स्सा होकर आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद थाने पहुंचा और कहा कि बेटी को मारा डाला है आप जाकर घर से लाश उठा लीजिए।