राजस्थान के जालोर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक हैवान बाप अपनी 17 साल की बेटी को जंजीरों में बाधकर उसके साथ बार-बार रेप कर रहा था।

जलोर (राजस्थान). हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली खबरों के बीच राजस्थान के जालोर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऐसी खबर सामने आई है। जिसको जानकर आप एक बाप को हैवान कहेंगे। दरिंदा अपनी ही 17 साल की बेटी को जंजीरों में बाधकर उसके साथ बार-बार रेप कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जंजीरों में जकड़ी बच्ची रोते हुए पहुंची मामा के पास
दरअसल, 29 नवंबर को नाबालिग बच्ची किसी तरह अपने बाप के चंगुल से भागकर रोते हुए अपने मामा के पास पहुंची थी। जब उसके पैरे में लोहे की जंजीरे जकड़ी हुई थीं। मामा ने जब उससे पूछा तो पीड़िता ने रोते हुए बोली, पिता मेरे साथ गंदी हरकतें करता है। क्योंकि मैंने पापा को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद से उन्होंने मुझे कमरे में बंद कर दिया और मेरे साथ रेप करने लगे।

पीड़िता के मामा ने सुनाई जीजा की हैवानियत की कहानी
वहीं पीड़िता के मामा ने पुलिस को अपने जीजा की हैवानियत की पूरी काहानी बताई। युवक ने कहा-उसके जीजा के कई महिलाओं के साथ-साथ अपने ही परिवार की ही एक महिला के साथ संबंध है। वह अपनी बेटी को भी अपने पास सुलाने लगा था। युवक ने कहा-मेरी बहन की शादी आरोपी के साथ हुई थी, लेकिन वह उससे मारपीट करता था। इससे उनके संबंधों में खटास आ गई जिसकी वजह से आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला एडिशनल एसपी एससी-एसटी सेल को जांच के लिए सौंपा गया है।