राजस्थान के सीकर जिले से लव, सेक्स और धोखा देने का मामले सामने आया है। जहां एक महिला अपने प्रेमी से शारिरिक संबध बनाने के लिए अपने ही पति को रोजाना खाने में नशे की गोलियां खिला देती थी। नींद लगने के बाद फिर प्रेमी को बुला लेती। लेकिन एक दिन बच्चों ने देखा तो पिता के सामने सारा राज खोल दिया।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक पत्नी पति को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ हम बिस्तर होती थी। दिन में भी पति के काम पर जाने के बाद वह प्रेमी को घर बुला लेती। यही नहीं ये करतूत वह अपने बच्चों के सामने ही करती। जिसे बच्चों ने भी एक रात चुपके से अपने पिता को बता दोनों को आपत्तिजनक हालत में ही पकड़वा दिया। लेकिन, मारपीट कर प्रेमी वहां से फरार हो गया। जब पति पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने भी उल्टे उसे ही धमका दिया। मामले में पति ने इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार साल से पति के सोते ही प्रेमी के साथ बनाती संबंध
रामगढ़ शेखावाटी थाने में दर्ज परिवादी दयाराम ने रिपोर्ट दी है कि सोनू देवी से 2016 में शादी के बाद से वह रामगढ़ में रह रहे थे। लेकिन तीन- चार साल बाद उसके सामने पत्नी का गलत चरित्र सामने आ गया। आरोप है कि जब भी वह मजदूरी पर जाता तो वह पीछे से अपने प्रेमी कैलाश को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती। रात को भी खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे सुलाने के बाद वह उसे घर में बुलाकर हम बिस्तर होती। 

दोनों बच्चों के सामने करते थे गंदी हरकतें...
आरोप है कि दोनों बच्चों के सामने ही गंदी हरकत करते। जिन्हें उसके बच्चे देखते तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते। रिपोर्ट में बताया कि एक जून को भी जब पत्नी सोनू प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी तो उसके बच्चों ने उसे जगाकर सारी बात बता दी। जिसके बाद वह वह कमरे में गया तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। इस पर जब प्रेमी कैलाश को पकडऩा चाहा तो उसने पहले तो चाकू दिखाया और बाद में मारपीट कर फरार हो गया। आरोप है कि वह घर से उसका मोबाइल व 25 हजार रुपये भी ले गया। 

पुलिस पर गंभीर आरोप
परिवादी ने मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्तगासे से दर्ज मुकदमे में उसने बताय कि जब उसने घटना की जानकारी रामगढ़ थाने में दी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं गई। जिसके चलते आरोपियों ने उसके घर से फिर गहने व रुपये चुरा लिए। जिसकी रिपोर्ट थाने लिखाने गया तो पुलिस अधिकारी हरदेवाराम ने उसके साथ गाली गलौच कर झूठे मुकदमे में फंसाकर हवालात में बंद करने की धमकी भी दी । जिसके चलते ही उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।