कोटा में एक युवक ने दहेज में ऐसी चीज मांगी की चारो तरफ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। लड़के के सास-ससुर भी कह रहे हैं- हे भगवान ऐसा दामाद सबको देना। 

कोटा. दहेज हमारे समाज की एक बड़ी बुराई है और दहेज मांगने वाले को आमतौर पर नीच समझा जाता है। समाज में ऐले लोगों की इज्जत भी नहीं होती है, पर कोटा में एक युवक ने दहेज में ऐसी चीज मांगी की चारो तरफ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। लड़के के सास-ससुर भी कह रहे हैं- हे भगवान ऐसा दामाद सबको देना। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोटा के रहने वाले विवेक गौतम ने जब दहेज की मांग की तो सभी चौक गए। विवेक ने दहेज में सोना चांदी या पैसा नहीं मांगा था। उन्होंने दहेज के रूप में एक गाय की मांग की थी। विवेक की बात सुनकर सभी बहुत खुश हुए।

विवेक बचपन से ही गायों से बहुत प्रेम करते हैं और सड़क पर रहने वाली आवारा गायों का भी मुफ्त में इलाज करते रहते हैं। अपनी शादी के समय भी विवेक ने दहेज भी मांगा और समाज सेवा का अपना इरादा भी स्पष्ट कर दिया। अपने इस कार्य से उन्होंने दहेज लेने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ा है। विवेक के ससुर ने भी अपने दामाद का समर्थन किया और कहा कि दहेज वास्तव में एक कुप्रथा है और विवेक जैसे लोगों के प्रयास से समाज में बदलाव आने की उम्मीद है।