राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कि तैयारियों में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता, मंत्री और कार्यकर्ता लगे हुए है। वहीं सीएम अशोक गहलोत के खास करीबी माने जाने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी अभी भी परेशान चल रहे है। दरअसल उनके बेटे को रेप केस में दिल्ली से बाहर जाने की नहीं दी परमिशन। 

जयपुर ( jaipur). राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान में धुआंधार तैयारियां की जा रही है। इन तैयारियों के बीच सरकार के नंबर दो माने जाने वाले दिग्गज मंत्री परेशान हैं अपने बेटे को लेकर। दिल्ली में उनके बेटे को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। ये मंत्री हैं जलदाय मंत्री और नाम है महेश जोशी। सीएम के सबसे करीबी ये माने जाते हैं। सीएम इनसे बातचीत किए बिना पत्ता तक नहीं हिलाते.... लेकिन अब ये मंत्री परेशान हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टॉर्चर और दुष्कर्म के लगे है आरोप
दरअसल महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को लेकर दिल्ली की कोर्ट में केस चल रहा है। टीवी चैनल की एंकर ने उन पर लिव इन में रहते हुए प्रताडना करने और रेप करने के मामले दर्ज कराए थे दिल्ली में । उनके बारे मंे दिल्ली के सदर थाने में रेप का केस दर्ज कराया गया था और यह तय माना जा रहा था कि कभी भी उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली से पुलिस टीमें कई बार जयपुर भी आई। लेकिन उनके पिता अग्रिम जमानत लेने में सफल हो गए और वे गिरफ्तारी से बच गए। 

दिल्ली से बाहर जाने की नहीं दी परमिशन
लेकिन अब दिल्ली से फिर से परेशान करने वाली खबर आ रही है। दरअसल दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में रोहित जोशी के वकील ने प्रार्थना पत्र पेश किया था और दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति मांगी थी। वे अपने माता पिता के पास जयुपर आने चाह रहे थे, लेकिन दिल्ली की कोर्ट ने उनको ये अनुमति नहीं दी। उनके प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया है। कोर्ट का मानना है कि जयपुर में रह रही पीड़िता को रोहित नुकसान पहुंचा सकता है। इस कारण उसको दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं देते हुए प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के साधु संतों की हुंकार....राहुल गांधी की यात्रा के बीच संतो ने दी बड़ी चेतावनी, टेंशन में सरकार

राजस्थान का हाई-प्रोफाइल रेप केस : मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, शहर छोड़ना पड़ेगा भारी