बाल दिवस  के साथ देश के पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी द्वारा सांकेतिक भारत जोड़ो रैली निकाली गई। इसके साथ ही वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित नेहरू का दिन भुलाने पर जमकर घेरा। सीएम गहलोत बोले- इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करेंगे तो तुम्हारे साथ भी ऐसे ही होगा।

जयपुर (jaipur).आज बाल दिवस था यानी चाचा नेहरू का जन्म दिवस । पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई कांग्रेसी नेताओं ने जयपुर में रामनिवास बाग में स्थित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को मोदी सरकार ने भुला दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्तमान सरकार को घेरा, बोले- इतिहास खुद को फिर दोहराएगा
 सीएम गहलोत ने कहा कि आजकल फैशन चल रहा है इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का लेकिन ऐसा करने वाले राजनेता यह भूल जाते हैं कि वह भी आने वाले समय में इतिहास बनेंगे और उनका भी यही हश्र किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू उस जमाने के सबसे अमीर आदमी के बेटे थे, फिर भी उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और 10 साल जेल में बिताए। लेकिन मोदी सरकार ने दुर्भावना पूर्वक उनको भुला दिया। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को यह सोचना चाहिए कि वह अगर आज इतिहास को छेड़ेंगे तो कल उनके साथ भी ऐसा ही होगा। 

सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जा रहा झूठ
सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू और गांधी परिवार के खिलाफ लगातार झूठ फैलाया जाता है। आज जिस सोशल मीडिया का उपयोग देश और बीजेपी कर रहे हैं यह सोशल मीडिया राजीव गांधी की देन है। सीएम ने कहा कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं होते तो भारत की हालत भी पाकिस्तान की जैसी होती। सीएम ने कहा कि सावरकर एक बार जेल गए थे और उन्होंने 9 बार माफीनामा लिखा था। लेकिन बीजेपी ने जिस तरह से उनका महिमामंडन किया है वह देखने लायक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयानों से संघ को भी आड़े हाथों लिया।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के समानांतर जयपुर में करीब 2 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी । उन्होंने त्रिपोलिया गेट से लेकर रामनिवास बाग तक पैदल यह यात्रा निकाली थी। इस दौरान शहर के ट्रैफिक को समानांतर मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़े- वोटर साधने की CM गहलोत की नई तरकीबः रीलॉन्च की बाल गोपाल दूध और यूनिफॉर्म योजना, इस दिन मिल्क