फौजी पति ने छुपाकर की दो शादी पहली पत्नी से दूसरी के बारें में नहीं बताया तो दूसरी से भी छुपाया सच। पत्नी खोजते हुए पहुंची पहली पत्नी के पास। दोनो को सच्चाई पता चलते किया एक दूसरे पर हमला। दोनो घायल मौके पर पुलिस ने पहुंच किया दोनो को अलग।

जयपुर. लद्दाख में पोस्टेड फौजी के लिए उसकी पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच ऐसा दंगल हुआ कि हंगामा मच गया। कॉलोनी में भगदड़ मच गई। हालात ये हो गए की लोगों को पुलिस बुलाना पड़ी और पुलिस भी थाने से दौड़ लगाई और दोनो कथित पत्नियों को अलग किया। बाद में दोनो को थाने लाया गया और शिकायत लेने के बाद दोनो का मेडिकल कराया गया हैं। इस घटना के बाद अब फौजी छुट्टी लेकर घर लौटने की तैयारी में हैं। दोनो पत्नियों की तरफ से मानसरोवर थाने में केस दर्ज कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात, पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी

मानसरोवर थाने में जितेन्द्र सिंह, ललिता समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कराने वाली कंचन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत 2019 में हो गई थी। वह यूपी की रहने वाली है। आरोपी से सोशल मीडिया के द्वारा जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनो में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ और दोनो ने आर्य समाज में शादी कर ली। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया किकि उसे पता नहीं था कि आरोपी शादी शुदा है। बस यही पता था कि वह फौज में है। उसके बाद वह छुट्टियां लेकर आता तो कभी यूपी तो कभी जयपुर जाकर में साथ रहने लगे। इस बीच मेरे पहले पति के बेटे को स्कूल में प्रवेश कराने की बात आई तो आरोपी ने एडमिशन कराने के नाम पर मेरे से करीब डेढ़ लाख रुपए और सरकारी दस्तावेज ले लिए। लेकिन सही तरह से बेटे को प्रवेश नहीं दिलाया जिससे उसका साल खराब हो गया। कंचन ने पुलिस को बताया कि उसे जितेन्द्र की नीयत पर शक होने लगा था। वह जयपुर स्थित उसके घर पर अपने दस्तावेज लेने गई तो पता चला कि वह शादीशुदा है। 

दूसरी पत्नी है पता चलते ही सड़क पर ही भिड़ी दोनो

जितेन्द्र की पहली पत्नी ललिता ने भी केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि कंचन को पहले ही पता था कि जितेन्द्र सिंह पहले से शादीशुदा था। फिर भी वह पूछताछ करते हुए उसके घर तक पहुंची थी। वहां आकर बोली कि वह जितेन्द्र की पत्नी हैं। इस पर मैने भी कहा कि वह पत्नी है। इसी बात पर दोनो के बीच सड़क में ही झगड़ा हो गया। दोनो के बीच हुए विवाद में कचंन ने पत्थर मारकर ललिता का सिर फोड दिया, तो वही ललिता ने कंचन के हाथों की अंगुलियां तोड़ दीं। दोनो ने एक दूसरे के बाल पकडे़ और खूब मारपीट की। पुलिस ने पहले कंचन और फिर ललिता की ओर से केस दर्ज किया है, व मामले की जांच कर रहे है।