राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ लड़कों के ग्रुप ने एक शिक्षक के साथ हैवानियत से मारपीट करते हुए उनके कपडे़ उतार दिए। बाल काट दिए। इसके बाद घटना का वीडियों बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। मामला हुआ दर्ज...

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले के सदर थाने से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एक मामले में कुछ युवकों ने एक शिक्षक के साथ हैवानियत करने की सारी हदें पार कर दी। 3 से 4 दिन पहले का यह पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है। गुरुवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है। बता दें, युवकों ने पहले शिक्षक का अपहरण किया और उसके बाद उसे गांव के बाहर ले जाकर जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया। उसकी नई गाड़ी को चकनाचूर कर दिया। बुरी तरह पीटा। नंगा कर उसके सिर के बाल काट दिया। इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जिसे गुरुवार को वायरल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफेयर के चक्कर में पड़ गए शादीशुदा टीचर..

देव कृष्ण, एसएचओ सदर ने बताया कि- शिक्षक के भतीजे ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है। शिक्षक सम थाना क्षेत्र के केसों की बस्ती का रहने वाला है। वह करीब 90 किलोमीटर दूर एक शादीशुदा महिला से मिलने रात के अंधेरे में चुपचाप गया था। वापस लौटते समय उसके साथ यह मारपीट और हैवानियत की गई। जिस गाड़ी से वो गया था, वह उसके साले की थी। करीब 3 महीने पहले ही नई गाड़ी खरीदी गई थी। मारपीट करने वाले युवकों ने गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके शीशे तोड़ दिए। उसे चकनाचूर कर दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आ रहा है कि जिन युवकों ने मारपीट की है, वो उस महिला के परिवार के सदस्य हैं जिसके साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

शिक्षक को कई दिनों से आरोपी लड़के वॉच कर रहे थे। उस पर लगातार निगरानी की जा रही थी। शिक्षक 2 बच्चों का पिता है। मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया- इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिलहाल एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। शिक्षक की टूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया गया है। उसे टोचन कर कर थाने लाया गया है।