राजस्थान के झालावाड़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां मां के पास सो रहे 5 साल के मासूम को पिता ने की किडनेप करने की कोशिश की। साथ ही ऐसा करने से रोकने को आरोपी के जीजा आए तो उनसे भी मारपीट की। राजस्थान से एमपी की सीमा में घुसने ही वाले थे कि पुलिस ने दबोच लिया

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिलें के पनवाड़ थाना क्षेत्र के हरिगढ़ गांव से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक पिता ही अपने बच्चें को अगवा कर ले जा रहा था। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से अगवा किए गए बच्चे और व्यक्ति को 9 घंटे के अंदर गठित टीम ने साझा प्रयासों से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। साथ ही किडनैपर्स को भी एमपी में घुसने से पहले ही बोलेरो समेत दबोच लिया गया। बच्चे के पिता ने अपने भाई व रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस घटना को बुधवार देर रात अंजाम दिया था। झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि ग्राम जमनई थाना जामनेर जिला गुना मध्य प्रदेश निवासी आरोपी पिता छोटू लाल बंजारा , उसके भाई शोलाल बंजारा और रिश्तेदार मोहर सिंह , रोडू लाल बंजारा , लाखन बंजारा एवं संतोष धाकड़ को गिरफ्तार किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता अपने भाईयों के साथ आया किडनैप करने 
एसपी तोमर ने बताया कि बुधवार 20 जुलाई की आधी रात में थानाधिकारी पनवाड़ अशोक कुमार को सूचना मिली कि हरीगढ़ गांव निवासी बादाम बाई के बेटे विष्णु और उसके जीजा महेंद्र बंजारा को बादाम बाई का पति छोटू लाल बंजारा और उसके साथी मारपीट कर जबरन एक बोलेरो में डालकर अपहरण कर ले गए हैं। अपहरण की सूचना मिलते ही संपूर्ण जिले में सघन नाकाबंदी करवाई गई। बादाम बाई ने अपनी रिपोर्ट में अपहरणकर्ताओ के ग्राम जमनई थाना जामनेर जिला गुना का निवासी होने की जानकारी दी थी। जिनके अकलेरा और मनोहर थाना के मार्ग से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की संभावना को देखते हुए थानाधिकारी मनोहरथाना नंदकिशोर वर्मा को सूचना दी गई। जिन्होंने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर अपहरणकर्ताओं को उनकी बोलेरो के साथ डिटेन कर किडनैप हुए बालक विष्णु और महेंद्र बंजारा को सकुशल मुक्त करा लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इस अपहरण की वारदात को अंजाम क्यों दिया।

पत्नी को दी थी धमकी

बादाम बाई ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पति ने मारपीट करी थी । विरोध किया तो धमकी दी थी कि तुझे और तेरे बेटे को देख लूंगा,तेरे साथ ऐसा कुछ होगा कि तुम याद रखोगी। बुधवार 20 जुलाई की रात बादाम बाई के पति ने बेटे का अपहरण कर लिया और उसे एमपी ले जाने की कोशिश की। पति और पत्नी के बीच में काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग रहे थे।

यह भी पढ़े- लव मैरिज करने वाली लड़की को 1दिन का बोल ले गए मायके, फिर किया कैद, ससुराल में रहे 1 माह के मासूम की गई जान