राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की इस वक्त मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य  में एक के बाद एक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।  जोधपुर और भीलवाडा के बाद अब अजमेर से हिंसा की खबर सामने आई है। जहां बीती रात दो गटुों में जमकर पत्थरबाजी हुई, आलम यह था कि पुलिस पूरी रात सड़कों पर तैनात रही।

जयपुर. जोधपुर में हुआ विवाद अब धीरे धीरे शांत होता जा रहा है। आज जोधपुर में चार घंटे की ढील दी गई और उसके बाद फिर से कर्फ्यूू लगा दिया गया। भीलवाड़ा में बवाल हुआ और गनीमत रही कि पुलिस ने इसे जल्द से जल्द शांत कर दिया। इब इसी तरह का एक और हंगाता अजमेर जिले में हुआ है। देर रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। सूचना जैसे ही अफसरों तक पहुंची अफसरों ने पूरी रात सड़कों पर गुजारी। संदिग्धों को हिरासत में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल माहौल शांत बना हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुराने विवाद को सैटल करने आए थे, नया विवाद हो गया 
अजमेर जिले के पुष्कर रोड पर नौसर घाटी के नजदीक यह हंगामा हुआ। दो पक्ष अपने पुराने विवाद को क्लीयर करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान दोनो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव में एक पुलिसकर्मी और एक युवक घायल हो गया जो कि वहां से गुजर रहे थे। बाद में इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मौके लिए दौड़ गए। अफसरों को पता लगा तो वे भी तुरंत घटना स्थल पर आ धमके। पुलिस ने बताया कि रात आठ बजे के करीब ईदगाह में रहने वाले कुछ लोग प्राईवेट बस स्टैंड की ओर दूसरे पक्ष के पास आए थे। पता चला कि विवाद शादी समारोह में हुआ था उस पर बातचीत करने आए थे। दो दिन पहले नौसर व ईदगाह से दो युवकों की बारात ब्यावर गई। बारात में गए युवकों में विवाद हो गया। इस विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों के युवक शुक्रवार रात आए थे। लेकिन मारपीट हो गई। 

देर रात धरपकड़ में जुटे रहे अफसर, दौड़ लगाते रहे प्रशासनिक अधिकारी
विवाद किसी भी तरह बड़ा रुप नहीं ले ले, इसी बात को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर जुटे रहे। पथराव की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. प्रियंका रघुवंशी, सीओ उत्तर छवि शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस व रामगंज थानाप्रभारी सुजीत शंकर, क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी डाण् रवीश सामरिया, गंज थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह, पुष्कर थानाप्रभारी महावीर शर्मा के साथ पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस देर रात तक नौसर और ईदगाह क्षेत्र में उपद्रव मचा रहे युवकों की धरपकड़ में जुटी रही। कई लोगों को देर रात तक हिरासत में लिया गया।