जोधपुर में शादी वाले दिन लगी आग से घायल हुए लोगों के मरने का सिलसिला अभी भी नहीं थमा है। गुरुवार के रात तक 32 की जान जा चुकी है। घर में आती लाशों को देखकर लोग एक ही दुआ कर रहे है कि- ईश्वर अब तो रहम करो।

जोधपुर ( jodhpur). राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले गुरुवार से इस गुरुवार रात तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी पच्चीस से ज्यादा की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी जान बचाने के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मौतों के बाद अब जोधपुर में बवाल मचना शुरु हो गया है। महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर मोर्चरी के नजदीक परिवार, समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। सरकार से प्रति व्यक्ति पचास लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की जा रही है। मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कल इन लोगों की गई जान
इस हादसे में देर रात अनंची कंवर (29 वर्षीय), रसाल कंवर (57 वर्षीय), सुगन कंवर और चालीस वर्षीय धापू कंवर की मौत हो गई। आज सवेरे सुगन कंवर की भी जान चली गई। सभी महिलाएं दूल्हे की रिश्तेदार हैं। मरने वाले 33 लोगों में से 10 बच्चे हैं। इतनी मौतों के बाद लोगों के मुंह से एक ही बात निकल रही है कि हे ईश्वर अब रहम करो।

ये था पूरा मामला
जोधपुर पुलिस ने बताया कि गुरुवार आठ दिसम्बर को दोपहर में शेरगढ़ थाना इलाके के भूंगरा गांव में सगत सिंह के बेटे सुरेन्द्र सिंह की बारात तैयार हो रही थी। यह बारात बाड़मेर जानी थी। इससे पहले घर में पांच सलेंडर फटे। उस दौरान वहां पर करीब सौ लोग थे। उनमें से साठ झुलस गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी हैं। इनमें खुद सगत सिंह, उनके दो बड़े भाई, उनकी पत्नी, एक भाभी, बेटी, बेटी के दो बच्चे, परिवार की पांच महिलाएं और आसपास के लोग शामिल हैं। 

मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
समाज और परिवार के लोगों ने अब धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया हैं। दो दिन पहले सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढा ने अपनी ही सरकार को आडे़ हाथों लिया था। उनका कहना था कि सरकार जो मुआवजा दे रही है वह नाकाफी है। अब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार से हर परिवार को एक एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक घायल को 25 लाख रुपए की मांग की है। उधर स्थानीय विधायक मीना कंवर ने पीएम को पत्र लिखकर मुआवजा मांगा हैं।

यह भी पढ़े- ऐसी शादी किसी की ना हो: दूल्हे के मां-पिता और बहन-भांजी सबकी मौत, मंडप में दुल्हन से पहले चुकी हैं 22 लाशें