डॉक्टरों ने मरीज से पूछा तो उसने बताया कि उसने कुछ सिक्के निगल लिए हैं।  पेट में सिक्के होने की बात सुनकर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन में युवक के पेट से 63 सिक्के निकले। अब युवक स्वस्थ्य है। 

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक 36 साल के युवक के पेट से सिक्के निकाले गए हैं। युवक के पेट में कुल 63 सिक्के हैं। युवक के पेट में अचानक असहनीय दर्द उठा जिसे दिखाने के लिए वो अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे दवा दी लेकिन कोई आराम नहीं मिलीा। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया। एक्सरे रिपोर्ट में डॉक्टरों में पेट में एक अजीब चीज दिखाई दी। एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने युवक से बात की। युवक ने जो बताया उसे सुनकर डॉक्टर भी हैरान थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मरीज ने बताया उसने सिक्के निगल लिए हैं
डॉक्टरों ने मरीज से पूछा तो उसने बताया कि उसने कुछ सिक्के निगल लिए हैं। बताया जा रहा है कि मरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिस कारण से उसने सिक्के निगले होंगे। वो लगातार सिक्के निकल रहा था। पेट में सिक्के होने की बात सुनकर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद जब मरीज का ऑपरेशन किया गया तो डॉक्टर भी शॉक्ड रह गए। मरीज के पेट से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 63 सिक्के निकले। अब युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

4 घंटे तक हुआ ऑपरेशन
दरअसल, पेटदर्द की शिकायत लेकर पीड़ित युवक जिले के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचा था। यहां के सुपर स्पेशलिटी विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग में डॉक्टरों को उसने दिखाया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया, "पेट दर्द की समस्या के चलते मरीज अस्पताल आया था, 3-4 घंटे चले ऑपरेशन में सारे सिक्के निकाल दिए गए हैं। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

पहले भी आ चुके हैं कई मामले
ये पहला मामला नहीं है जब किसी के पेट से सिक्के निकले हों। अभी हााल ही में इंदौर में एक महिला के पेट से हेयर पिन निकाली गई थी। बताया गया था कि महिला डिप्रेशन में थी और उसने हेयर पिन निगल ली थी।

इसे भी पढ़ें- 5वीं पास युवक ने 15 लाख रु. में घर पर बना डाला एयरक्राफ्ट, बताया- दिल पर लग गई थी वो बात