जोधपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक CRPF जवान ने अपने ही परिवार को बंधक बना लिया। वह कल रात से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। पूरे शहर में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है वह छुट्टी नहीं मिलने से नाराज है।

जोधपुर. छुट्टी नहीं मिलने से नाराज एक जवान ने ऐसा बवाल मचाया है कि पूरी रात से अफसर परेशान हो रहे हैं। कल शाम से रुक रुक कर वह फायरिंग कर रहे जवान ने परिवार को करीब बीस घंटे से भी ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा। आज सवेरे जब उसे रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही थी तो उसने पहले अफसरों और जवानों को ललकारा और उसके बाद खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। बीस घंटे के दौरान उसने चालीस रांउड से भी ज्यादा फायर किए थे। अब पुलिस ने उसके परिवार को मुक्त कराया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 राउंड गोलियां लेकर परिवार को बनाया बंधक
जोधपुर में सीआरपीएफ कैंप में स्थित एक क्वाटर में अपने परिवार के साथ रहने वाले जवान नरेश जाट ने यह दहशत फैलाई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने अफसरों से छुट्टी मांगी थी लेकिन कोई कारण बताकर उसे छुट्टियां नहीं दी गई। उसके बाद उसका अपने एक सीनियर अफसर से भी किसी बात को लेकर झगडा हो गया। इन तमाम कारणों के बाद नरेश रविवार शाम अपने क्वार्टर पर चला गया। शाम छह बजे करीब उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को क्वाटर के ही एक कमरे में बंद किया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। फिर बालकनी में आकर फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग की आवाज जब कैंप में गूंजी तो भगदड़ मच गई। बाद में जब पता चला कि फायरिंग नरेश कर रहा है तो अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। वह शाम से देर रात तीन बजे तक रूक रुक कर फायर करता रहा। डर के कारण अफसर उसके पास नहीं जा सके। वह चालीस राउंड से ज्यादा गोलियां लेकर घर गया था। 

पूरी रात समझाते रहे अफसर नहीं माना, लेकिन.... 
नरेश जाट को समझाने के लिए देर रात जोधपुर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़ और डीसीपी अमृता दुहान पहुंचे। उन्होनें लाउड स्पीकर के जरिए उसे नीचे आने और शांति पूर्वक बात करने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना। तीन से चार घंटे तक अफसर उसे नीचे बुलाते रहे वह नहीं आया। आज सवेरे फिर से डीसीपी अमृता वहां पहुंची और उसे बातचीत करने के लिए कहा लेकिन उसने कहा कि सीआरपीएफ के सीनियर अफसर आएंगे तो ही वह बात करेगा और नीचे आएगा। दोपहर बाद तक अफसरों को बुलाने की तैयारी की जा रही थी साथ ही जवान को रेस्क्यू कर नीचे उतारने के लिए भी पोजिशन ले ली गई थी। लेकिन उसे नीचे उतारा जाता , इससे पहले उसने खुद पर ही फायर ठोक लिए।

यह भी पढ़ें-इलाज के नाम पर बर्बरताः 7 साल के बेटे को 40 जगह गर्म सलाखों से दागा...सब पिता ने करवाया, मासूम की दर्दनाक मौत