रात 9 बजे अलवर में एक ऐसी घटना हुई, जिसकी वजह से हर कोई हैरान है। दरअसल एक कश्मीरी छात्र लड़की के कपड़े पहन कर बाजार में घूम रहा था। दरअसल यह छात्र जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले का रहने वाला बताया जाता है जो अलवर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

अलवर (राजस्थान). अलवर शहर में रात करीब नौ बजे के दौरान ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से पूरे शहर तो क्या राज्य की पुलिस तक हैरान है। दरअसल यहां एक स्टूडेंट लड़की के भेष यानि उनके कपड़ों को पहनकर बाजार में घूम रहा था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेना के बारे में कर चुका है अभद्र टिप्पणी
जब आस-पास के लोगों ने युवक को लड़की के कपड़े पहने देखा तो सबसे पहले उसके साथ मीरपीट की। फिर उसको एक खंभे से बांधकर लड़की के भेष की सच्चाई जाननी चाहिए तो उसने कुछ भी कहने इंकार कर दिया। आखिर में स्थानीय लोगों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक मीर अपने कॉलेज में भारतीय सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी और बहस कर चुका है।

कश्मीर का रहने वाला है ये स्टूडेंट
दरअसल लड़कियों के कपड़े पहनकर सड़कों पर घूमने वाला यह लड़का जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले का रहने वाला बताया जाता है। जिसका नाम मीर फैद है और उम्र 25 साल है। वह राजस्थान में रहकर एरोनॉटिक्स की पढ़ाई कर रहा है। मीर बीटेक में फाइनल का छात्र है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने खुफिया जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी है।