राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने पहले तो एक महिला के साथ रेप किया और फिर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। उसके बाद महिला के पति को ही वह अश्लील फोटो वीडियो भेजें और उन्हें वायरल करने की धमकी दी।

बाड़मेर(Rajasthan). राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने पहले तो एक महिला के साथ रेप किया और फिर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। उसके बाद महिला के पति को ही वह अश्लील फोटो वीडियो भेजें और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इन सब बातों से महिला का पति डिप्रेशन में आ गया और उसने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले में अब पुलिस ने रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल 20 दिसंबर को रेप पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था कि 16 दिसंबर को वह गांव से बालोतरा हॉस्पिटल अपना चेकअप करवाने के लिए आई हुई थी। महिला को अकेला देख गांव का ही रहने वाला गफ्फार खान उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। महिला के घर पहुंचने पर आरोपी भी अंदर घुस गया। और चाकू की नोंक पर उसके साथ करीब 2 घंटे तक रेप कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

वायरल करने की बात कहकर धमकाया 
आरोपी गफ्फार खान ने पहले महिला के साथ रेप करने का वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को डराया धमकाया। उसने किसी को बताने पर महिला को जान से मार डालने की धमकी दी। इससे सहमी महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया। उसने अपने पति व परिजनों से भी डर के कारण ये बात छिपाए रखा। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सारा मामला सामने आ गया।

आरोपी ने महिला के पति के पास भेजा रेप का वीडियो 
आरोपी गफ्फार खान ने महिला के साथ रेप का वीडियो और अश्लील फोटो उसके पति को ही भेज दिए। जिसके बाद वह इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पति ने जब इस बारे में पत्नी को बताया तो उसने हिम्मत करके अपने पति को पूरी आपबीती बताई। इन सब बातों को लेकर ही पति तनाव में आ गया। जिसने फिर घर में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया हो। भले ही इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो। लेकिन पीड़िता पूरी तरह से टूट चुकी है। जिसका कहना है कि अब पति की मौत के बाद वह इस हादसे से उबर ही नहीं पा रही है।