राजस्थान के पाली जिले से एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजूदरों के ऊपर अचानक दीवार आकरगिर गई। जिसमें कई की मौत हो गई तो कई मजदूर मलबे में दबे हैं।

जयपुर. राजस्थान के पाली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मकान के निर्माण के दौरान पूरी की पूरी दीवार ही मजदूरों पर आ गिरी। कई मजदूर दीवार के नीचे दब गए। चीख पुकार के बीच छह से सात मजदूर दीवार के नीचे दब गए। जब तक मलबा हटाय गया दो की मौत हो चुकी थी। चार अन्य को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य का मौके पर ही उपचार किया गया है। कुछ दिन पहले इसी तरह उदयपुर में एक दुकान निर्माण के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निर्माण के दौरान कच्ची दीवार को पक्की कर रहे थे मजदूर 
पाली जिले के नई सादडी क्षेत्र में गणेश चौक के अंदर एक मकान का नव निर्माण किया जा रहा था। करीब आठ से दस मजदूर दूसरी मंजिल पर निर्माण कर रहे थे। एक कच्ची दीवार थी उसे गिराने की जगह उसे पक्की किया जा रहा था। इसी दौरान दीवार टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। करीब बीस फीट से उन पर मलबा गिरा तो कोहराम मच गया। तेज आवाज सुनकर बाहर काम कर रहे मजदूर और अन्य लोग भी अंदर आ गए। देखा तो मलबे के नीचे सात से आठ मजदूर दबे हुए थे। 

एक महिला और एक पुरुष मजदूर की मौत हो गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे में सूखीबाई मेघवाल और देवाराम गरासिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य मजदूर घीसीबाई, ललित, कसनाराम और मोतीलाल अचेत हो गए। चारों को हाथ में उठाकर ही अन्य मजदूर और स्थानीय ग्रामीण अस्पतालों के लिए दौड़ गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भी मौके पर काम रुकवाया और उसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकाला। प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। जिसके मकान में नव निर्माण किया जा रहा था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं।