राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा ओद्यौगिक क्षेत्र की एक कैमिकल की फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए फायर विभाग की करीब 20 गाड़ियां पहुंची।  आग की इस घटना के बाद से इतनी दहशत फैली कि लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों को छोड़कर भाग गए। क्योंकि आग इतनी विकराल थी कि करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से ही आग का काला धुआं दिखाई दे रहा था।

जयपुर (राजस्थान). राजधानीजयपुर के झोटवाड़ा इलाके में औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। दरअसल आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री के एक हिस्से में दवाइयों का भी गोदाम था। जैसे ही आग की सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके के लिए दौड़ी । पुलिस ने शहर भर की सारी दमकल को मौके पर बुलाया। सब ने मिलकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। झोटवाड़ा पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण करोड़ों रुपयों का नुकसान होना सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग ऐसी दहशत फैली कि लोग अपने घर छोड़कर भाग गए
दरअसल, केमिकल फैक्ट्री में केमिकल से भरे हुए ड्म रखे थे। यह ड्रम मेडिसिनल पर्पस के लिए काम आने वाला महंगे केमिकल से भरे थे। जैसे ही आग लगी केमिकल के ड्मों में धमाके होना शुरू हो गए। धमाकों से फैक्ट्री के एक हिस्से में बना लोहे की टीम का छप्पर उड़ गया। उसके बाद भी धमाके जारी रहे। आग की इस घटना के बाद से इतनी दहशत फैली कि लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों को छोड़कर भाग गए । जब आग पूरी तरह काबू की गई तब वह लोग वापस लौटे।

डेढ़ किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुआं का गुबारा 
 दमकल कर्मियों और पुलिस ने केमिकल से भरे हुए कई ड्मों को निकाल कर बाहर सुरक्षित जगह पर रखा। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में बिजली की सप्लाई में भी बाधा हुई । पुलिस ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से ही आग का काला धुआं दिखाई दे रहा था । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है । फिलहाल पुलिस और दमकल कर्मी इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं ।