राजस्थान में एक मां ने पहले अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद ने भी मौत की छलांग लगा दी। इस दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके के लोगों के होश उड़ा दिए। हर कोई इस दर्दनाक घटना के बारे में सुनकर हैरान है।


अजमेर (राजस्थान), एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके के लोगों के होश उड़ा दिए। हर कोई इस दर्दनाक घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गया। जहां एक मां ने पहले अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को मौत की नींद सुलाया। इसके बाद वह खुद भी मर गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह तीनों की हो गई मौत
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना रविवार शाम जयपुर-भीलवाड़ा हाइवे से 6 किलोमीटर अंदर एक गांव में हुई है। जहां महिला लाली ने पहले अपनी 3 साल की अंजली बेटी को कुएं में फेंका। इसके कुछ देर बाद डेढ़ साल के बेटे लक्की के साथ खुद ने भी कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर ली।

ससुराल जाने से कर दिया था इंकार
जैसे ही घटना की जानकरी गांव के लोगों को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण बोलो-उसने ऐसा क्यों किया, उन छोटे-छोटे बच्चों ने उसका क्या बिगाड़ा था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दरअसल महिला अपने मायके में रह रही थी। जब पुलिस अफसर संजू मीणा ने ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने कहा- हमने उसको लेने के लिए गाड़ी भेजी थी। लेकिन उसने यहां आने से इंकार कर दिया।