धोनी यहां एक आर्मी जवान की तरह सिर पर काले रंग का कपड़ा पहने दिखे। फैंस उनको माही-माही कहकर अवाज लगा रहे थे। कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

जयपुर. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे हैं। लेकिन वो वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। वे शनिवार को जयपुर पहुंचे थे। यहां जब लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर देखा तो देखते ही देखते फैंस की भीड़ जमा हो गई। धोनी यहां एक आर्मी जवान की तरह सिर पर काले रंग का कपड़ा पहने दिखे। वह करीब 6 घंटे यहां ठहरे । बाद में धोनी शाम की फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकल गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस ने जैसे ही धोनी को देखा तो वह माही-माही कहकर अवाज लगा लगाने लगे। कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली। आर्मी ट्रेनिंग से लौट आने के बाद भी धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

धोनी जन्माष्टमी पर बांसुरी बजाते हुए नजर आए
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। धोनी इस वीडियो में बिल्कुल किसी प्रोफेशनल बांसुरी वादक की तरह बंसी बजा रहे हैं। इस दौरान धोनी ने अपने आंख पर काला चश्मा और टीम इंडिया की केजुअल जर्सी पहनी हुई है। 7 सेकेंड के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है। 

सेना की ट्रेनिंग से लौटे हैं
धोनी हाल ही में सेना की ट्रेनिंग से होकर लौटे हैं। धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल साल 2011 में सम्मानित किये गए थे। वर्ल्डकप से लौटने के बाद उन्होंने पिछले दिनों कश्मीर में ड्यूटी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। वे 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात थे।