राजस्थान के पाली में 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। तीनों की लाश पड़ोसी के बंद पड़े मकान की हौदी में पड़ी मिली थी। माना जा रहा है कि मां ने अपने बच्चों के साथ सुसाइड किया। लेकिन महिला के मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि महिला को उसका पति परेशान करता था।

पाली, राजस्थान. जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना जोगापुरा में 28 साल की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत रहस्य बन गई है। हालांकि माना जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने बच्चों के साथ आत्महत्या की है। लेकिन मायके वाले महिला ससुरालवालों पर उंगुलियां उठा रहे हैं। घटना शनिवार देर रात को पता चली। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर उसके पति के खिलाऊ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पति को दिखाई दी सबसे पहले लाश...
थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई के मुताबिक, दिनेश कुमार घांची की पत्नी सीता देवी, बेटी सपना (3) व बेटा जिगर 10 माह का शव पड़ोसी के घर की हौदी में पड़ा मिला था। इसकी जानकारी शनिवार रात करीब 12.30 बजे पता चली। दिनेश कुमार ने बताया कि सीता दोनों बच्चों को लेकर शाम को घर से निकली थी। लेकिन जब वो नहीं लौटी, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद दिनेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों को ढूंढ रहा था। इसी दौरान उसे हौदी में तीनों के शव पड़े दिखे।

मायकेवालों ने लगाया दामाद पर आरोप...
सीता के मायके वालों ने इसे हत्या बताया है। उन्होंने दिनेश पर इल्जाम लगाया है। पुलिस ने तीनों के शव मायके वालों को सौंपे। इनका शिवगंज में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उनका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। पति ने भी किसी झगड़े से मना किया। कपल की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों ने लवमैरिज की थी। हालांकि आरोप है कि दिनेश सीता को भगाकर ले गया था।