राजस्थान के धौलपुर में 14 साल की लड़की ने गैंग रेप के बाद शर्मिंदगी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है गांव के ही दो युवकों ने तमंचे की नोंक पर लड़की से रेप किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, तो आरोपी धमकाते हुए वहां से भागने लगे। गांववालों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसके हाथ-पैर बांधकर लोगों ने खूब पीटा। इसके बाद रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया।

धौलपुर, राजस्थान. यहां एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। 14 साल की इस पीड़िता ने गैंग रेप (Gang rape) के बाद शर्मिंदगी में फांसी लगा ली। आरोपी गांव के ही दो युवक हैं। इन्होंने तमंचे की नोंक पर लड़की से रेप किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, तो आरोपी धमकाते हुए वहां से भागने लगे। बताया जा रहा है कि गांववालों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसके हाथ-पैर बांधकर लोगों ने खूब पीटा। इसके बाद रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया। घटना बसेड़ी थाना इलाके में रविवार रात को हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्द से चीख पड़ी लड़की...

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान खटियाने का पुरा निवासी बंटी उर्फ मनोज और हरिकेश के रूप में हुई है। गांववालों ने मनोज को पकड़कर खूब पीटा। उसे रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। दूसरा आरोपी फरार है। जैसा कि बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 12 से 1 के बीच आरोपी लड़की के घर में घुस आए। उन्होंने लड़की से रेप किया। उसकी चीख सुनकर घरवाले पहुंचे, तो आरोपी तमंचे से डराते हुए भागने लगे। हालांकि एक आरोपी पकड़ लिया गया। लड़की कमरे में बेसुध पड़ी थी। दूसरे आरोपी को पकड़ने परिजन उसके पीछे भागे, लेकिन वो हाथ नहीं लगा। इस बीच जब परिजन वापस लौटे, तो देखा कि लड़की ने फांसी लगा ली है।