भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कंटेनर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में और घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 17-18 लोग जीप और ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इनमें से 5 शव बुरी तरह पिचक गए थे।  

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ में शनिवार देर रात भयानक हादसा हो गया। यहां के सादलखेड़ा में तेज रफ्तार जीप एक कंटेनर में घुस गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। 11 लोग अभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुआ जब शादी के बाद तीन जोड़े अपने परिवारा के साथ दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वहीं, इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक वक्त किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
रतलाम के ताल तहसील स्थित आक्याकलां गांव के रहने वाले शंकरलाल के बेटे शिवनारायण और बेटी हवाकुंवर की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। इसके अलावा गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। तीनों जोड़े परिवार समेत शनिवार को दर्शन के लिए श्री सांवलिया सेठ के मंदिर गए थे। लौटते समय जीप बेकाबू होकर कंटेनर में घुस गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कंटेनर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में और घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 17-18 लोग जीप और ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इनमें से 5 शव बुरी तरह पिचक गए थे। 

Scroll to load tweet…

सीएम ने भी जताया है शोक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी चित्तौड़गढ़ हादसे पर शोक प्रकट किया है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।