अलवर से 23 दिन पहले लापता एक विवाहिता को पुलिस ने ढूंढ़ तो लिया, लेकिन भागने के पीछे का कारण जान हर कोई उलझन में पड़ गया।

अलवर. शाहजहांपुर से भागी विवाहिता को पुलिस ने हरियाणा के मानेसर से प्रेमी के साथ पकड़ा। महिला ने पुलिस को बताया, वो अपनी समलैंगिक प्रेमिका के साथ पति का घर छोड़कर भागी थी। वो अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बता दें, समलैंगिक प्रेमिका स्कूल गेम्स की नेशनल चैंपियन है। दोनों 4 साल से एक-दूसरे के करीब थे। थाने में दोनों शादी पर अड़ गए। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि अब आखिर क्या किया जाए। फिलहाल मंगलवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें, एक जून को महिला ससुराल से गायब हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred